{"_id":"17c9547166cdf483527ef877e6964ca4","slug":"molestation-case-increased-tension-on-both-sides-police-deployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का मामला : दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का मामला : दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव, पुलिस तैनात
Jind
Updated Thu, 07 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का मामला
दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव, पुलिस तैनात
नगूरां पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव में अधेड़ उम्र की दलित महिला के घर में घुसकर चार युवकों द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों में भारी तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्षों में बढ़ते तनाव को देखते पुलिस द्वारा सुरक्षा के प्रबंध करते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी है।
रात को डीसी के समक्ष पेश हुए थे दलित परिवार
महिला से छेड़छाड़ के मामले में पीड़ित परिवार को देख लेने की धमकी से सहमे दलित परिवार सुरक्षा को लेकर मंगलवार देर रात डीसी राजीव रतन से मिले थे। ग्रामीणों ने डीसी से गांव में दलित परिवार की सुरक्षा करने के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की थी। डीसी द्वारा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के लिए रात को ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पीड़ित परिवार द्वारा डीसी से सुरक्षा की मांग पर अलेवा थाना प्रभारी तकदीर सिंह मंगलवार रात को ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। बुधवार को सुबह लगभग दस बजे डीएसपी सुरेश कुमार स्थिति को देखने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने अलेवा थाना प्रभारी के अलावा दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद लगभग 11 बजे वापस जींद रवाना हो गए।
डीसी की चेतावनी शांति नहीं हो भंग
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी राजीव रतन ने दोनों पक्षों को जींद बुलाया। डीसी ने करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इस दौरान डीसी ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में गांव की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि शांत भंग करने पर किसी भी पक्ष को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद दोनों पक्ष अपने घरों को लौट गए।