फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Models made on waste management, natural farming, disaster management, computational thinking

Jind News: वेस्ट मैनेजमेंट, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, कंप्यूटेशनल थिंकिंग पर बनाए माडल

Mon, 25 Nov 2024 08:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
Models made on waste management, natural farming, disaster management, computational thinking
25जेएनडी09: मॉडलों का निरीक्षण करती सविता लाठर। स्रोत संस्थान
जींद। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा ने शिरकत की। राज्यस्तरीय एससीईआरटी टीम से डॉ. ज्योति अरोड़ा तथा डॉ. संजय कौशिक ने मॉडलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मंच संचालन में रसायन विभाग प्रवक्ता सविता लाठर ने किया।
विज्ञापन

रणधीर लोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सात ब्लॉकों से 104 साइंस तथा गणित के मॉडल बच्चों ने बनाए। प्रतियोगिता के अंतर्गत सात उप विषय के अंतर्गत गणित तथा साइंस के रोचक मॉडल बनाए गए। छात्रों द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, कंप्यूटेशनल थिंकिंग, फूड हेल्थ एंड हाइजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रत्येक उप विषय से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय मॉडल को चुना गया। एसडी स्कूल की डायरेक्टर निशा गोयल ने बच्चों द्वारा बनाई गई मॉडल की भरपूर तारीफ की। मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार भी दिए और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आशीर्वाद दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण, सपना, संगीता जेठी, मोनिका, सरोज, अश्वनी, जसवंत, रवि गर्ग ने निभाई।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
फूड हेल्थ एंड हाइजीन में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना की अवनी प्रथम रही। ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना का विवेक प्रथम रहा। प्राकृतिक खेती में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना का लक्ष्य प्रथम रहा। आपदा प्रबंधन में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना की निकिता प्रथम रही। वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेलरखां प्रीति प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed