फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MNREGA workers staged a protest over their demands.

Jind News: मनरेगा मजदूरों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers staged a protest over their demands.
09जेएनडी29-बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना देते मनरेगा मजदूर। स्रोत मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। मनरेगा मजदूरों ने मांगों को लेकर मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों से काम दिलवाने की मांग की। धरने की अध्यक्षता आनंद ने की व संचालन सुरेश कुमार ने किया। वहीं, उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर 16 दिसंबर को बीडीपीओ दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है।

मजदूरों ने कहा कि उन्हें मनरेगा के तहत 100 दिन से रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्हें काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। मजदूर काम मांग रहे हैं लेकिन सरकार और खंड अधिकारी काम नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक 15 दिन के अंदर अंदर काम मिल जाना चाहिए था लेकिन आज तक ना काम मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता दिया गया।
विज्ञापन


मजदूरों को काम बंद होने का हवाला दिया जा रहा है। कुछ गांवों में काम चल रहा है लेकिन पौली गांव में बार-बार गुहार लगाने बाद भी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें काम दिया जाए अन्यथा ये धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राजपाल, कप्तान और रेखा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed