{"_id":"6746104909487414bf0f28a8","slug":"mnrega-met-accused-of-paying-less-wages-jind-news-c-199-1-sroh1006-126271-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मनरेगा मेट पर लगाया मजदूरी के कम रुपये देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मनरेगा मेट पर लगाया मजदूरी के कम रुपये देने का आरोप
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर के मनरेगा मजदूर मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिले। उन्होंने गांव के कर्मचारी सियाराम और मेट सुनील पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन दोनों को वहां से बदलने की मांग की। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण सतबीर, ईश्वर, नीलम, मूर्ति, रीना, बरखा, कृष्णा, सुमन, सावित्री, शीला, विद्या, सरोज, बाला, जरीना का कहना था कि वह पिछले काफी समय से मनरेगा मजदूर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी सियाराम और मेट सुनील सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खेतों से मिट्टी उठवाने का कार्य करवाते हैं। आरोप लगाया कि वह दोनों उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं और दस लोगों की मजदूरी अपनी तरफ से लगवाते हैं जो कभी खेतों में कार्य करने गए ही नहीं।
वे उन्हें पूरे दिन की मजदूरी के तौर पर केवल 100 रुपये ही देते हैं। जब वह उनका विरोध करते हैं तो उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर देते हैं, जबकि नियमों के अनुसार मजदूरी 374 रुपये के हिसाब से मिलनी चाहिए। उन दोनों कर्मचारियों से सभी मनरेगा मजदूर परेशान हैं। उन्होंने डीसी से गुहार लगाई है कि उनके गांव से दोनों कर्मचारियों को हटाया जाए और उनकी बकाया मजदूरी भी दिलवाई जाए।