फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA Vinesh reached Julana, met Congress workers and said this about Sir

Haryana: जुलाना पहुंची विधायक विनेश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात; SIR पर क्या बोलीं?

Sun, 07 Jun 2026 07:03 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2026 07:03 PM IST
सार

विनेश फोगाट ने हरियाणा में SIR को लेकर जुलाना में बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
MLA Vinesh reached Julana, met Congress workers and said this about Sir
विनेश फोगाट, कांग्रेस विधायक - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट 2026 एशियन गेम्स की कुश्ती के ट्रायल्स में भाग लेने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से अपनी जुलाना विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने चुनावी तैयारियों, पार्टी संगठन और आम जनता के मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान दिए। विनेश फोगाट ने कहा कि SIR हरियाणा में शुरू हो रहा है। फर्जी वोटर शामिल नहीं होने चाहिए और असली वोटर बाहर नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस परिवार से नहीं कोई कोई नाराजगी
पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। यह परिवार है, अगर परिवार में कोई नाराजगी है तो हम उसे अंदर ही सुलझा लेंगे। मैं सबको साथ लेकर चल रही हूं। कांग्रेस पार्टी का रुख साफ है कि लोगों को किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरी पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन


खेल और राजनीति पर विनेश का विचार
विनेश ने कहा कि अगर राजनीति खेल को बर्बाद करने की कोशिश करे तो हमें राजनीति पर भी ध्यान देना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं के लिए कुछ करने की अपनी इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों पर बोलीं विनेश
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में तीसरी बार वृद्धि पर विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस की कीमत तीसरी बार बढ़ाई गई है और आगे भी बढ़ने वाली है। राहुल गांधी पूरे देश के सामने यह मुद्दा उठा रहे हैं। आने वाले समय में ये महंगाई और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed