{"_id":"67a8e97844b6a594ba0efa29","slug":"mla-vinesh-phogat-listened-to-the-problems-of-villagers-in-gulkani-village-jind-news-c-199-1-sroh1009-129770-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक विनेश फोगाट ने गुलकनी गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक विनेश फोगाट ने गुलकनी गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
09जेएनडी30: विधायक विनेश फोगाट ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए। स्रोत पीए
जींद। विधायक विनेश फोगाट ने रविवार को गुलकनी गांव में ग्रामीणाें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि गांव में अगर कोई समस्या है, तो ग्रामीण किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं।
इस दौरान विनेश फोगाट ने गांव के लोगों से मूलभुत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि अगर विधानसभा के किसी गांव में कोई परेशानी उनके सामने आई या फिर किसी निर्माण में खामियां मिली तो उनको जरूर बताएं। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। वह अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए हर समय विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए तैयार हैं। वह समस्याओं को लेकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देंगी।
बाक्स
महिला ने विधायक से कहा बच्चों को नौकरी लगवाओ
गुलकनी गांव में जनसमस्याओं को सुनते समय एक ग्रामीण महिला ने कहा कि गांव की समस्यों के समाधान के अलावा बच्चों को भी नौकरी लगवा दो। इस पर विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि बच्चों को पढ़ाइए, अच्छी पढ़ाई के बाद खुद ही नौकरी लग जाएंगे। नौकरी के लिए किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है।