फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   MLA Vinesh Phogat came in support of wrestler Nirmala Boora

पहलवान निर्मला बूरा के सर्मथन में आई विधायक विनेश फोगाट: एक्स पर किया पोस्ट, ये है मामला

Sat, 06 Dec 2025 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 11:18 PM IST
सार

जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने खिलाड़ी के दर्द को समझते हुए निर्मला बूरा के समर्थन में एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण की निंदा की है। उनके समर्थन के बाद मुद्दा अब और गर्मा गया है। 

विज्ञापन
MLA Vinesh Phogat came in support of wrestler Nirmala Boora
पहलवान निर्मला बूरा के सर्मथन में आई विधायक विनेश फोगाट - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा स्टेट सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप में विवाद सामने आया। महिला पहलवान और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता हिसार जिले की खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर निर्मला बूरा को मुकाबले में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। अब इस मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने खिलाड़ी के दर्द को समझते हुए निर्मला बूरा के समर्थन में एक्स पर पोस्ट कर पूरे प्रकरण की निंदा की है। उनके समर्थन के बाद मुद्दा अब और गर्मा गया है। 

विज्ञापन


मामला हिसार के गांव उमरा में 4-5 दिसंबर को आयोजित चैंपियनशिप का है जहां निर्मला बूरा वेट-इन और मुकाबले के लिए पहुंचीं लेकिन आयोजकों ने उन्हें एंट्री कार्ड देने से मना कर दिया। हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत निर्मला ने बताया कि वह 2003 से लगातार हरियाणा पुलिस टीम से स्टेट चैंपियनशिप में खेल रही हैं। विभाग ने इस बार भी समय पर उनके सभी कागज भेज दिए थे और ई-मेल से एंट्री की पुष्टि भी कर दी गई थी लेकिन बिना किसी ठोस कारण बताए उन्हें रोक दिया गया।
विज्ञापन


निर्मला बूरा ने वीडियो में कहा कि यह उनके साथ अन्याय है। 20 साल से ज्यादा समय से वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं। कॉमनवेल्थ में देश का नाम रोशन किया फिर भी ऐसा व्यवहार बेहद दुखद है। उन्होंने हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि इन्होंने कई पदक जीते हैं। बताया जा रहा है कि महिला पहलवान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया इसलिए पहलवान को स्टेट चैंपियनशिप में खेलने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed