{"_id":"6a2413941fe22a5bc206d57c","slug":"mla-ramkumar-gautam-expressed-grief-over-the-demise-of-vikram-kashyap-jind-news-c-199-1-sroh1006-154646-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विक्रम कश्यप के निधन पर विधायक रामकुमार गौतम ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विक्रम कश्यप के निधन पर विधायक रामकुमार गौतम ने जताया शोक
Sat, 06 Jun 2026 06:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी12-परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम व अन्य। स्रोत कार्यकर
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। बहादुरगढ़ निवासी युवक विक्रम कश्यप के निधन पर पैतृक गांव में शोक प्रकट करने विधायक रामकुमार गौतम पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विधायक ने दिवंगत के पिता सूबे सिंह, पत्नी और अन्य परिजनों से मिलकर उनकी पीड़ा को साझा की। विधायक ने कहा कि विक्रम कश्यप एक हंसमुख, मेहनती और ईमानदार थे। इस दौरान विधायक ने दिवंगत की पत्नी और छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। उन्हें हिम्मत बंधाते हुए आश्वासन दिया कि वे अकेले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों मिलकर इस परिवार की हर संभव सहायता करेंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध करवाया जाए। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को दिवंगत के अधूरे मकान को पूरा करवाने, घर में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और परिवार को पेंशन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महज 32 वर्षीय विक्रम कश्यप अपने खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दौरान पूर्व विधायक कलीराम पटवारी भी मौजूद रहे।