{"_id":"60ba72cd8ebc3e282f50105d","slug":"mla-directed-to-start-rohtak-road-work-in-three-days-jind-news-rtk6115573155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने तीन दिन में रोहतक रोड का काम शुरू करने का निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने तीन दिन में रोहतक रोड का काम शुरू करने का निर्देश दिया
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। अमर उजाला
- फोटो : Jind
पिछले तीन साल से टूटी सड़क का दंश झेल रहे रोहतक रोड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले तीन दिन में सड़क पर तारकोल की परत बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने निर्देश दिए कि अगले तीन दिन में काम शुरू कर दें।
बैठक में विधायक ने शहर की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करने व अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि भिवानी रोड की समस्या के समाधान के लिए विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समस्या का निदान करें। जनस्वास्थ्य विभाग जहां सीवर की सफाई नियमित करवाए, वहीं नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई का काम प्रतिदिन करवाया जाना चाहिए। भिवानी रोड पर बारिश के पानी की निकासी के प्रबंध के लिए अमृत योजना के तहत कार्य शुरू करवाया जाए। विधायक ने कहा कि सरकार व प्रशासन के सहयोग से कोरोना पर अंकुश लगाया जा सका है।
ऑक्सीजन का काम खोलने के निर्देश
विधायक ने कहा कि करोना महामारी में जो ऑक्सीजन प्रयोग करने वाली एजेंसियों को बंद किया गया था अब उन्हें खोल दिया जाए, ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से चल सके। इसके चलते जींद शहर के सभी ओवरब्रिज का काम बंद है। ऑक्सीजन की सप्लाई मिलने पर निर्माण एजेंसियां सभी ओवरब्रिज का काम शुरू कर सकेंगी। बैठक में एसडीएम दलबीर सिंह, डीएमसी संजय बिश्नोई, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन नवनीत नैन, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन, नगर परिषद ईओ डॉ. सुशील कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
जनता का संघर्ष लाया रंग
रोहतक रोड के लोगों ने सड़क निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया है। इसके चलते अब यहां सड़क का निर्माण पूरा होगा। हालांकि इस पर पहले ही गिट्टी डाली जा चुकी है। अब सड़क पर तारकोल की परत बिछने से यह शहर की सुंदर सड़क बनेगी। डॉ. राजकुमार गोयल, प्रधान, जींद विकास मंच।