फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Missed out on UPSC three times but didn't give up... now secured the 15th rank.

Jind News: तीन बार यूपीएससी में चूके, नहीं मानी हार...अब हासिल की 15वीं रैंक

Sat, 10 Oct 2026 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Missed out on UPSC three times but didn't give up... now secured the 15th rank.
रजत कंदौला
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन

उचाना। मंजिल पाने का जुनून हो तो नाकामियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। इस बात को जींद जिले के बुडायन गांव निवासी रजत कंदौला ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से साबित कर दिखाया है। यूपीएससी की परीक्षा में तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद अंतिम चयन से चूकने वाले रजत ने हौसला नहीं खोया। अपनी मेहनत जारी रखी।
अब कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा में 375.60 अंक हासिल कर 15वीं रैंक प्राप्त की है।
फिलहाल रजत राजकीय कॉलेज मोरनी में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले रजत अपने परिवार के पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने सिविल सेवा में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने प्रतिदिन आठ से दस घंटे सेल्फ स्टडी कर अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। उनकी सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बार-बार असफल होने के बाद अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed