फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Misleading information on the social media about the health of the Congress MLA of Safidon

सफीदों के कांग्रेसी विधायक के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर डाली भ्रामक जानकारी

Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Misleading information on the social media about the health of the Congress MLA of Safidon
मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर सफीदों के कांग्रेसी विधायक सुभाष गांगोली के स्वास्थ्य के बारे में भ्रामक प्रचार किया गया। इसमें यहां तक लिखा गया कि कोरोना से उनका निधन हो गया है। हालांकि खुद सुभाष गांगोली ने कुछ ही देर के बाद अपने फेसबुक पेज पर स्वस्थ होने की सूचना सार्वजनिक की। फिलहाल इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हुआ, जिसमें एक समाचार फेसबुक पेज पर डाला गया कि। उसमें लिखा गया है कि हरियाणा के सफीदों से कांग्रेसी विधायक सुभाष गांगोली का कोरोना से निधन। करीब साढ़े पांच बजे इसी फेसबुक पेज पर दोबारा संदेश डाला गया कि यह जानकारी गलत थी। इस पर सभी से माफी भी मांगी है। वहीं यह संदेश इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इसकी पुष्टि के लिए जींद व सफीदों के पत्रकारों के पास भी फोन आने लगे। वहीं विधायक सुभाष गांगोली के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी। विधायक सुभाष गांगोली के अनुसार इस बारे में उनकी एसएसपी से बात हुई है। उन्होंने लिखित में शिकायत देने को कहा है। शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed