फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minor was raped after being held hostage for three years, threatened, case registered against six

Jind News: नाबालिग को 3 साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, धमकी देने पर 6 नामजद

Tue, 17 Jan 2023 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minor was raped after being held hostage for three years, threatened, case registered against six
जींद। शहर के भिवानी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से तीन साल पहले नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने और जबरन गर्भपात करवाने के मामले में महिला थाना पुलिस ने हिसार के गांव सोरखी निवासी लोकेश, मंजीत, जयवीर, शीला, रवि और भिवानी जिला के गांव मिताथल निवासी सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की 19 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अगस्त 2019 में वह किसी कार्य से भिवानी रोड नजदीक पेट्रोल पंप के पास गई हुई थी। उस दौरान एक युवक उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसने उसकी वीडियो और फोटो भी लिए। वह कई दिन तक इधर-उधर घुमाता रहा। वहां भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। फिर उसे बंधक बना लिया जहां आरोपी मंजीत और सोनू ने उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि सोनू ने अपने गांव मिताथल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। फिर वह किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाकर घर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हिसार जिला के गांव सोरखी निवासी लोकेश, मंजीत, जयवीर, शीला, रवि और भिवानी जिला के गांव मिताथल निवासी सोनू के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, मारपीट करने, वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed