{"_id":"6838b7ce36f956c79d0133b0","slug":"minor-kidnapped-and-raped-case-registered-jind-news-c-199-1-sroh1006-135476-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Fri, 30 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर में एक नाबालिग लड़की का युवक ने अपहरण किया और सिटी रेलवे स्टेशन के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कॉलोनी के ही आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 27 मई को उनके मोहल्ले का ही एक युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर सिटी रेलवे स्टेशन के पास ले गया। वहां आरोपी ने एकांत में ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया।
इसके बाद उसकी बेटी घर पहुंची और डरने के कारण कुछ नहीं बताया। शाम को उसके पेट में दर्द हुआ और वह डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए गए तो घटना के बारे में पता चला। इसके बाद लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में अवगत करवाया।