{"_id":"684c8e6d775aea87750273c9","slug":"minister-bedi-compared-the-chief-minister-to-dr-br-ambedkar-which-angered-the-people-jind-news-c-199-1-sroh1006-136289-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मंत्री बेदी ने मुख्यमंत्री की तुलना डाॅ. बीआर आंबेडकर से करने पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मंत्री बेदी ने मुख्यमंत्री की तुलना डाॅ. बीआर आंबेडकर से करने पर लोगों में रोष
Sat, 14 Jun 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते हुए
-
- 1
-
Link Copied
जींद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की ओर से पिछले दिनों सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की तुलना संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. बीआर आंबेडकर से किए जाने पर समाज के लोगों में रोष है। शुक्रवार की शाम जींद में लोगों ने ऐतिहासिक रानी तालाब पर डाॅ. आंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी व कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार का पुतला फूंक कर रोष जताया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट सुनील बामनिया, एडवोकेट राकेश भुक्कल, राहुल भुक्कल, संदीप भुक्कल, संदीप बराह, शमशेर सिंह क्रांतिकारी, रामफल बामनिया आदि ने कहा कि मंत्री कृष्ण बेदी के मुख्यमंत्री नायब सैनी को अनुसूचित जाति वर्ग का भाग्यविधाता और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमूर्ति बताना पूरी तरह से गलत व आधारहीन कथन है। यह बयान बेहद आपत्तिजनक है। मंत्री कृष्ण बेदी को अपने दिए गए इस बयान पर तुरंत ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।