फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mini bypass will be made from CC, road made of tar was demolished 6 months ago

Jind News: सीसी से बनेगा मिनी बाइपास, 6 माह पहले तारकोल से बनी सड़क तोड़ी

Sun, 08 Sep 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Mini bypass will be made from CC, road made of tar was demolished 6 months ago
07जेएनडी18 : मिनी बाईपास पर सड़क बनाने के लिए उखाड़ी गई पहली सड़क। संवाद
जींद। शहर के बीचोंबीच स्थित जेडी-सात की सड़क को मिनी बाईपास के नाम से जाना जाता है। लगभग तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क अब सीसी की बनेगी। सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सफीदों रोड पर स्थित दालमवाला अस्पताल से लेकर रोहतक रोड को पार करती हुई भिवानी रोड तक इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके आगे रेलवे ओवरब्रिज बनेगा। इस सड़क के बनने से वाहनों का दबाव शहर के अंदर कम हो जाएगा। रास्ता छोड़ा होने की वजह से लोगों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

मिनी बाईपास की सड़क बनाने के कार्य का टेंडर लगभग दो साल पहले मंजूर किया गया था। इसके बाद कुछ अड़चन आ गई। यहां पर अस्थायी तौर पर सड़क का निर्माण किया गया। लगभग छह महीने पहले ही इस सड़क का निर्माण हुआ था। अब सीसी की सड़क बनाने के लिए इस सड़क को उखाड़ दिया गया है। पहले भी सड़क बनाने के आदेश हुए थे और छह महीने का समय दिया गया था, लेकिन अमृत-दो के तहत पाइपलाइन डालने के कारण इस सड़क के बनने में समय लग गया। मिनी बाईपास को शहर की लाइफलाइन भी कहा जाता है। इस बाईपास के बनने से शहर के अंदर से वाहनों का दबाव कम हो गया है। गोहाना रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास एक ट्रैफिक लाइट पर लगाई गई है ताकि यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद इस मिनी बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सड़क बनने के बाद यहां और अधिक वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे थे वाहन
जींद विकास संगठन के प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बनने से न केवल वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि जींद शहर के अंदर से वाहनों का दबाव भी कम हो जाएगा। दो साल से इसका निर्माण अटका हुआ था। अब उम्मीद है कि जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
जयति जयति हिंदू महान संगठन ने डाली थी अदालत में याचिका
जयति-जयति हिंदू महान संगठन ने सड़क निर्माण में देरी होने पर अदालत में याचिका डाली थी। संगठन के प्रदेश संयोजक विनय गोयल ने कहा कि पहले यहां एक तरफ तारकोल तथा दूसरी तरफ ब्लॉक से सड़क बनाई गई थी। इस पर लोगों ने रोष जताया था। अब सड़क को सीसी की बनाया जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी फायदा होगा। अदालत ने छह महीने में सड़क निर्माण के आदेश दिए थे, जिसकी बदौलत अब काम शुरू हो गया है।

सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही यह पूरी तरह से चकाचक नजर आएगी। वाहनों के दबाव को देखते हुए सड़क निर्माण को मजबूत किया जाएगा। वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। -राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, जींद।

07जेएनडी18 : मिनी बाईपास पर सड़क बनाने के लिए उखाड़ी गई पहली सड़क। संवाद

07जेएनडी18 : मिनी बाईपास पर सड़क बनाने के लिए उखाड़ी गई पहली सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed