{"_id":"66afc04d61e78cc1e30656a9","slug":"millet-will-be-purchased-in-four-markets-pigeon-pea-will-be-purchased-in-one-jind-news-c-199-1-sroh1009-120991-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार मंडियों में बाजरा, एक में अरहर की होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार मंडियों में बाजरा, एक में अरहर की होगी खरीद
Sun, 04 Aug 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी06: जींद की अनाज मंडी जिसमें बाजरे की खरीद होनी है। फाइल फोटो।
जींद। इस बार जिले की चार मंडियों में बाजरा खरीदा जाएगा। इसे हैफेड और एचडब्ल्यूसी खरीदेंगे। मंडी में सरकारी रेट पर बाजरा बेचने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उसका विवरण अपलोड करना होगा। जिन किसानों का विवरण नहीं अपलोड होगा उनका बाजरा सरकारी रेट पर नहीं खरीदा जाएगा। उनको अपना बाजरा निजी एजेंसियों को बेचना पड़ेगा।
जिले में लगभग 50 हजार एकड़ में बाजरे का उत्पादन किया जाता है। उचाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, अलेवा और जींद खंड में बाजरे की अधिक पैदावार होती है। इसको देखते हुए जिले में इस बार उचाना, जुलाना, जींद व सफीदों की मंडी को बाजरा खरीद के लिए चुना गया है। इन मंडियों के नजदीक लगते गांवों के किसान ही बाजरे की ज्यादा फसल उगाते हैं। इसके अतिरिक्त नरवाना व उझाना खंड में धान की आवक ज्यादा होने के कारण यहां पर बाजरे की खरीद के लिए मंडी अलॉट नहीं की गई है। बाजरे के अलावा जींद मंंडी को अरहर की खरीद की जाएगी। जिले में अरहर की खेती नाममात्र होने के कारण एक मंडी अलॉट की गई है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बाजरा पकने से पहले ही मंडी प्रशासन को खरीद के लिए सभी तैयारियां करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए समय रहते मंडी में सफाई, शौचालय, पेयजल, लाइट व किसानों के रुकने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
जिले में बाजरे की पैदावार अच्छी होती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने खरीद के लिए चार मंडियों का चयन किया है। तय मंडियों में बाजरे की खरीदने के लिए सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। -निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।