फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Milk products can increase income: Hitesh Kalra

दूध के उत्पाद से आय में हो सकती है वृद्धि : हितेश कालरा

Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Milk products can increase income: Hitesh Kalra
11जेएनडी13: प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए महिलाएं। स्रोत केंद्र।
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा किसानों और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने कहा कि दूध के उत्पाद से आय में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

गांव रसीदा में पांच दिवसीय दुग्ध प्रसंस्करण एवं संरक्षण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) हिसार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रतिभागियों को दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे दही, पनीर, घी, मक्खन और खोया बनाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि किसान यदि दूध को केवल बेचने के बजाय विभिन्न उत्पाद तैयार करें तो वे आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपनाकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे इस कार्य को आसानी से सीख सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 10 मार्च को पीएनबीएफटीसी सच्चा खेड़ा में एससी/एसपी योजना के तहत 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से जुड़े विभिन्न कौशल सिखाए जाएंगे, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed