फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Migrant worker dies after falling from the roof, case registered

Jind News: छत से गिरकर प्रवासी मजदूर की मौत, केस दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Migrant worker dies after falling from the roof, case registered
पिल्लूखेड़ा। रजाना कलां गांव के एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने के लिए आए बिहार के दरभंगा के नालेद निवासी एक प्रवासी मजदूर की सोमवार अल सुबह को कमरे की छत से गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने बिहार के दरभंगा से साथ आए लोगों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरभंगा के नालेद निवासी प्रबल व सुखद ने पुलिस को बताया कि बिहार से कई मजदूर रजाना कलां निवासी किसान चंद्रमणि के खेत में धान रोपाई के लिए आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम को धान रोपाई का कार्य बंद करने के बाद खाना खाकर खेत में बने कमरे के ऊपर जाकर सो गए। लगभग 55 वर्षीय महेंद्र चौपाल से नींद में उठकर चलने लगा तो कमरे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने महेंद्र चौपाल को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांचकर्ता एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed