फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of Jal Jeevan Mission given in Gram Sabha

ग्राम सभा में दिया जल जीवन मिशन का संदेश

Sat, 02 Oct 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Message of Jal Jeevan Mission given in Gram Sabha
लोगों को जागरूक करते जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Jind
जींद। महात्मा गांधी की जयंती पर जनस्वास्थ्य विभाग के अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने जींद की सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन कराया। इसमें सभी पंचायतों में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा में जल जीवन मिशन से संबंधित पंप्लेट, पोस्टर, बैनर व जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

इसमें जनस्वास्थ्य विभाग के एसई राजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रोजेक्टर, टेलीविजन, लैपटॉप और मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल जीवन मिशन पर संबोधन का लाइव प्रसारण हर ग्राम सभा में दिखाया गया। उन्होंने बताया कि हर घर तक नल से जल पहुंचाना विभाग का दायित्व है। जिसे विभाग हर हालात में पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए विभाग पुरजोर कोशिश कर रहा है, लेकिन यह तभी संभव हो पाएगा, जब ग्रामीण इस अभियान में रुचि दिखाए। संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि ग्राम सभा में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लेकर जल जीवन मिशन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed