फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of healthy life echoed on Yoga Day, pledge taken for drug-free Haryana

Jind News: योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का गूंजा संदेश, नशा मुक्त हरियाणा का लिया संकल्प

Sun, 21 Jun 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Message of healthy life echoed on Yoga Day, pledge taken for drug-free Haryana
21जेएनडी06: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नई अनाजमंडी में योग करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार। संवा
जींद। योग भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और ज्ञान का अमूल्य उपहार है जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन का मार्ग दिखाया है। नियमित योग और प्राणायाम से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है बल्कि मानसिक तनाव कम होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
विज्ञापन

यह बात प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह में में कही।
विज्ञापन

उन्होंने इस वर्ष स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग और योगयुक्त, नशा मुक्त हरियाणा थीम पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज 200 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार योग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
राज्य में 6500 व्यायामशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 883 का निर्माण पूरा हो चुका है। साथ ही आयुष सेवाओं और योग प्रशिक्षण को भी मजबूत किया जा रहा है।

मंत्री ने योग शिक्षकों को किया सम्मानित
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले योग शिक्षकों, योग मित्रों एवं आयुष योग सहायकों, आचार्य वीरेंद्र कुमार, रामनारायण आर्य, जोरा सिंह, धर्मवीर, जगमेंद्र, गोबिंदा, अमित, मनोज, उषा और नवनीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को नशा मुक्त हरियाणा बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और डॉ. अनुराधा सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed