फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Message of drug-free Haryana will reach through Cyclothon

Jind News: साइक्लोथाॅन से पहुंचेगा नशामुक्त हरियाणा का संदेश

Tue, 12 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Message of drug-free Haryana will reach through Cyclothon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले के युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति प्रेरित करने के लिए मेगा साइक्लोथॉन 18 सितंबर को जिले में पहुंचेगी। 20 सितंबर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें कॉलेजों व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों विद्यार्थियों की भी भागीदारी होगी। यह जानकारी डीसी मोहम्मद इमरान ने दी।
डीसी ने बताया कि यह साइकिल रेली 18 सितंबर को को नरवाना उपमंडल के कालवन गांव से जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद धमतान साहिब, नरवाना, दनौदा, दुर्जनपुर, उचाना खुर्द, करसिंधु, छात्तर, घोघडिया, खटकड़ होते हुए 19 सितंबर को जींद पहुंचेगी। इसके बाद 20 सितंबर को कंडेला, नगूरा, अलेवा राजौंद के रास्ते जिला कैथल में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि लगभग एक हजार साइकिल चालकों के साथ साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। यह रैली नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश फैलाएंगी। इस साइक्लोथॉन में कॉलेज व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, स्वास्थ्य, आबकारी एवं कराधान, विकास एवं पंचायत और उच्च शिक्षा विभा के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से एक अनूठी रणनीति की योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन के बाद प्रतिभागियों को नशीली दवाओं से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


विभिन्न समुदायों और प्रभावशाली लोगों को किया जाए शामिल

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि इस साइक्लोथॉन में जनभागी बढ़ाने के विशेष प्रयास किए जाएं। व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रभावशाली लोगों, गायकों, गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि साइक्लोथॉन व अन्य कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे इस सामाजिक कार्य में आम जनमानस की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए ड्रग की समस्या वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed