फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meritorious students were honored by giving them copies and pens

Jind News: मेधावियों को कॉपी, पेन देकर किया सम्मानित

Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 16 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored by giving them copies and pens
15जेएनडी16-अहिरका गांव में देर शाम को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाते हुए। स्रोत संगठन - फोटो : कैंप में आए मरीजों को दवा व परामर्श देते डॉक्टर।
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर कल्याण समिति अहिरका और भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) इकाई कमेटी की तरफ से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार देर शाम आंबेडकर भवन अहिरका में धूमधाम से मनाई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कपूर सिंह और मंच संचालन अशोक कुमार, संजना, मुख्तार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार गौड़ व सरपंच प्रतिनिधि संदीप पूनिया ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों एवं विद्यार्थियों ने बीआर आंबेडकर से संबंधित कविताओं और भाषण प्रस्तुत किया। डीवाईएफआई के जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार, हर व्यक्ति को स्वतंत्रता और न्याय का समान अवसर देने का संकल्प दर्शाकर देशवासियों को ऊंच-नीच के बंधन से मुक्त किया। इस दौरान 200 मेधावी विद्यार्थियों को पेन, कॉपी और बाबा साहब का फोटो स्मृति चिह्न के तौर पर देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत थानेदार कृष्ण रंगा, सतबीर सिंह, कलीराम, राधाकिशन, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश, गजे सिंह, रणधीर सिंह, अश्वनी कुमार, प्रवीण, मा. अमृत लाल, हर्ष, सचेत, संजीत, गोली, राहुल, उदयवीर, भारत सिंह, महावीर, राण सिंह, डॉ. जितेंद्र, बंशीलाल, जगदीश और राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed