फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Meri Fasal Mera Byora' Portal Relaunched Following INLD's Warning

Jind News: इनेलो की चेतावनी के बाद मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल फिर शुरू

Sat, 04 Apr 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
'Meri Fasal Mera Byora' Portal Relaunched Following INLD's Warning
03जेएनडी07: नई अनाज मेला मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्रों की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ता। स्र
नरवाना। इनेलो के जिला प्रधान बिजेंद्र सिंह रेढू ने कहा कि इनेलो के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की चेतावनी के बाद सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया है। प्रदेश में 20 लाख एकड़ फसल के किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए थे। बिजेंद्र रेढू ने यह बात नरवाना व उचाना अनाजमंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोलते हुए कही।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लागू किए गए नियम ट्रैक्टर नंबर अनिवार्यता, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन और टाइम बाउंड एंट्री किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इन नियमों को तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए ताकि किसान बिना किसी बाधा के फसल मंडियों में बेच सकें।
विज्ञापन

जिला जींद में नरवाना की नई अनाज मंडी और उचाना अनाज व कपास मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्रों की शुरुआत की गई। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को दर्ज कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, प्रदीप गिल, प्रदीप नैन, जयकुमार पंवार, रामेश्वर पहलवान, प्रो. धर्मेंद्र ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed