फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Memorandum submitted to MLA against the decision of direct recruitment of SMO

एसएमओ की सीधी भर्ती के निर्णय के विरोध में विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MLA against the decision of direct recruitment of SMO
विधायक को ज्ञापन सौंपते हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मुलाकात कर एसएमओ की सीधी भर्ती के निर्णय पर रोक लगाने मांग कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पांच दिसंबर को करनाल में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा। अगर इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह वहीं ठोस निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के उपप्रधान डॉ. रघुवीर पूनिया, सचिव, अरुण, सहसचिव डॉ. राजेश भोला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एसएमओ की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में सालों से काम कर रहे चिकित्सकों की पदोन्नति के द्वार बंद हो जाएंगे। अगर विभाग में एसएमओ के पद रिक्त हैं तो उन्हें पदोन्नति के आधार पर भरा जाना चाहिए, लेकिन विभाग ऐसा न कर सीधे एसएमओ भर्ती कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पे स्केल को लेकर उनकी मांगों को माना था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed