फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Memorandum submitted to increase seats in college

कॉलेज में सीटें बढ़वाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Oct 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to increase seats in college
सह प्रचार्य को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजकीय महिला कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए परिषद के कार्यकर्ताओं ने सह प्राचार्य डॉ. जयनारायण को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी की महाविद्यालय संयोजक अंजलि ने बताया कि जींद राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2021-22 के तहत प्रथम वर्ष की कुल आवंटित सीटों के मुकाबले कई गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। महाविद्यालय में कम सीटें होने कारण अधिक मेरिट वाले विद्यार्थी भी दाखिला लेने के लिए वंचित रह जाएंगे। ऐसे में कॉलेज में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएं। जिला संयोजक वीरेंद्र पिंडारा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनको हर रोज अपने घर से शिक्षा को पूरा करने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए कॉलेज में सीटें बढ़ाई जानी जरूरी हैं। इस दौरान ज्योति, संगीता, आशु, पूजा, अंजू, ममता व यमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed