फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Memorandum submitted demanding low compensation for land and compensation for land under wires

Jind News: जमीन के कम मुआवजे और तारों के नीचे की भूमि पर मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Jan 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding low compensation for land and compensation for land under wires
05जेएनडी16 : एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए किसान एवं आमजन। स्रोत किसान।
जींद। उचाना के किसानों और कॉलोनीवासियों ने हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे आने वाली जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम दलजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए बड़े बिजली पोलों के लिए बहुत कम मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने बताया कि एक पोल से दूसरे पोल तक तारों के नीचे आने वाली जमीन का कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। सरकार की घोषणा के अनुसार तारों के नीचे आने वाली किसान की जमीन का मुआवजा बनता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार जल्द से जल्द किसानों और रिहायशी प्लॉट मालिकों को उचित मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन

उनका तर्क है कि जहां से हाईटेंशन लाइन गुजरती है, उस जमीन की कीमत आधी से भी कम रह जाती है। इस अवसर पर जोधाराम कामरेड, जंगीर पालवां, टेकराम तारखा, उजाला राम, धीरा, ज्ञानीराम, फूल सिंह श्योकंद और सूबेदार बलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed