फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Memorandum submitted against the atrocities on Hindus in Kashmir and Bangladesh

कश्मीर और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against the atrocities on Hindus in Kashmir and Bangladesh
जींद/पिल्लूखेड़ा। जम्मू-कश्मीर और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने जींद व पिल्लूखेड़ा में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। जींद में डीसी नरेश नरवला को ज्ञापन सौंपा गया तो पिल्लूखेड़ा में तहसीलदार इंद्र सिंह को।
विज्ञापन

सोमवार को पिल्लूखेड़ा के माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुुरुकुल की छात्राओं व धार्मिक संस्थाओं ने कश्मीर घाटी व बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा में नायब तहसीलदार इंद्रसिंह के माध्यम सौंपा गया। संस्थापक स्वामी धर्मदेव, प्राचार्य ओमबीर जागलान, राजबीर रोहिल्ला, सुमन, कृष्णा, कविता, पवन शर्मा, सतीश आर्य व दिनेश शर्मा ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की कि कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ को तुरंत रोका जाए व बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अपने बलबूते व अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। वहीं जींद शहर की आर्य समाज संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की शुरुआत जयंती देवी पार्क में यज्ञ से की गई। इसके बाद प्रदर्शन शहर के मुख्य बाजार से होता हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचा। राष्ट्रपति से मांग की गई की कि सरकार सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ को सामान्य मुठभेड़ नहीं मान कर विदेशी आतंकवादियों के साथ विदेशी आतंकवादियों जैसा व्यवहार करें। कार्यक्रम में गुरुकुल कालवा, कुम्भाखेड़ा, आर्य समाज शहर, जींद जंक्शन, रामनगर, गोरक्षा दल, गायत्री परिवार व विश्व हिंदू परिषद जैसी संस्थाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed