{"_id":"67a1108e6391965c2601ab4c","slug":"member-of-gang-involved-in-online-trading-fraud-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-129476-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग से ठगी करने के गिरोह का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन ट्रेडिंग से ठगी करने के गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Wed, 26 Mar 2025 06:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
03जेएनडी34-पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : लोकेंद्र सिंह का फ़ाइल फोटो
साइबर थाना पुलिस ने ट्रेडिंग के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर 16 लाख 45 हजार रुपये ठगने के गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर के गांव देवता निवासी चेतराम मीणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
पटेल नगर नरवाना निवासी अखिल गोयल ने तीन जनवरी को साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 नवंबर 2024 को उसने फेसबुक पर ट्रेड के बारे में एक ऐड देखी, जिस पर मोबाइल नंबर दिया हुआ था। उस पर क्लिक किया तो उसे ग्रुप इनवाइट लिंक के माध्यम से जोड़ दिया। उसने ग्रुप में गतिविधि देखी कि कैसे लोग पैसा कमा रहे हैं। 27 नवंबर को उसके पास व्हाट्सअप के माध्यम से ट्रेड के लिए चैट आई। लालच में आकर उसने ट्रेडिंग के लिए हां कर दी।
उन्होंने उसका आधार कार्ड व्हाट्सअप के माध्यम से ले लिया। फिर उन्होंने वीडियोग्राफी के माध्यम से उसके नाम से खाता खोल दिया। फिर उन्होंने एप डाउनलोड करते ही उसके पास एक कोड आया। व्हाट्सअप के माध्यम से कहा कि आप अपनी बैंक डिटेल डाल दो और अपना पासवर्ड सेट कर लो। 28 नवंबर को उनके कहने पर ट्रेड के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक के खाता से इवेंट के नाम से शाखा भवानीपुर दिया। फिर उनके कहे अनुसार उसने अपने अलग-अलग खातों से कुल 16 लाख 45000 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के एक साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर के गांव देवता निवासी चेतराम मीणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को दो दिन का रिमांड हासिल किया है।- पूजा देवी, प्रभारी, साइबर थाना पुलिस, जींद
विज्ञापन
पटेल नगर नरवाना निवासी अखिल गोयल ने तीन जनवरी को साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 नवंबर 2024 को उसने फेसबुक पर ट्रेड के बारे में एक ऐड देखी, जिस पर मोबाइल नंबर दिया हुआ था। उस पर क्लिक किया तो उसे ग्रुप इनवाइट लिंक के माध्यम से जोड़ दिया। उसने ग्रुप में गतिविधि देखी कि कैसे लोग पैसा कमा रहे हैं। 27 नवंबर को उसके पास व्हाट्सअप के माध्यम से ट्रेड के लिए चैट आई। लालच में आकर उसने ट्रेडिंग के लिए हां कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने उसका आधार कार्ड व्हाट्सअप के माध्यम से ले लिया। फिर उन्होंने वीडियोग्राफी के माध्यम से उसके नाम से खाता खोल दिया। फिर उन्होंने एप डाउनलोड करते ही उसके पास एक कोड आया। व्हाट्सअप के माध्यम से कहा कि आप अपनी बैंक डिटेल डाल दो और अपना पासवर्ड सेट कर लो। 28 नवंबर को उनके कहने पर ट्रेड के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक के खाता से इवेंट के नाम से शाखा भवानीपुर दिया। फिर उनके कहे अनुसार उसने अपने अलग-अलग खातों से कुल 16 लाख 45000 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गिरोह के एक साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर के गांव देवता निवासी चेतराम मीणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को दो दिन का रिमांड हासिल किया है।