{"_id":"68ecafc98c11b321560de4cc","slug":"meeting-of-khap-panchayats-in-jind-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद में खाप पंचायतों की बैठक, आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या पर उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जींद में खाप पंचायतों की बैठक, आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या पर उच्च स्तरीय जांच की मांग
Mon, 13 Oct 2025 01:22 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज़ एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:22 PM IST
सार
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर समाज में व्याप्त असंतोष के बीच जींद की जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
जींद में खाप पंचायतों की बैठक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर समाज में व्याप्त असंतोष के बीच जींद की जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फुल सिंह मोर और ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने की। इस बैठक में 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों, खाप पंचायतों, व्यापारी संगठनों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस दुखद घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करना था, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके और समाज में शांति बनी रहे।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि आईपीएस वाई पूरण कुमार, जो रोहतक के पूर्व आईजी रह चुके हैं कि आत्महत्या एक अत्यंत दुखद घटना है। इस घटना से पूरा समाज आहत है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए, जिसमें हर पहलू की गहन पड़ताल हो। यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रतिनिधियों ने जोर दिया कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी व्यक्ति विशेष को अनावश्यक रूप से निशाना नहीं बनाया जाए।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि कुछ शरारती तत्व इस मामले को जातिगत रंग देकर समाज में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि समाज में भाईचारा और शांति कायम रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज के ताने-बाने को कमजोर करते हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पंचायत ने अपनी मांगों को एक प्रस्ताव के रूप में पारित किया, जिसमें महामहिम राज्यपाल और हरियाणा सरकार से अपील की गई है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रस्ताव में कहा गया है कि 36 बिरादरी की यह पंचायत समाज और न्याय के हित में कार्य कर रही है, और उम्मीद है कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।
बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि सभी संगठन एकजुट हैं और समाज की एकता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस घटना ने हरियाणा पुलिस विभाग में आंतरिक मुद्दों पर भी सवाल खड़े किए हैं, जहां पूरण कुमार ने अपनी अंतिम नोट में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस बैठक का समर्थन किया है, और उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कार्रवाई करेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन