{"_id":"60a94f518ebc3e6dc33986fe","slug":"meeting-in-jind-jind-news-rtk609629955","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों व किसानों के साथ अधिकारियों की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों व किसानों के साथ अधिकारियों की हुई बैठक
विज्ञापन
नरवाना। एसएसपी वसीम अकरम ने हरियल रेस्ट हाउस में आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपनी जायज बातों को रखने का हक सभी नागरिकों का है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से अपनी समस्या हर आदमी सरकार या प्रशासन से सांझा कर सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी प्रदर्शन या धरना उग्र नहीं हो, जिससे कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़े। इस मौके पर डीएसपी साधूराम व एसडीएम सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
इससे पहले सभी अधिकारियों ने आदर्श स्कूल में व्यापारियों के साथ एक बैठक भी की और उनसे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। व्यापारी नेता सज्जन बंसल झील वाले ने एसएसपी वसीम अकरम के समक्ष दुकानों व वाहनों के चालान नहीं काटने की अपील की। इसके बाद अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधियों से बातचीत की। एसएसपी वसीम अकरम ने कहा कि किसानों के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों के प्रति पुलिस प्रशासन सजग है और आमजन के हित के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी पहली प्राथमिकता है। इसमें सभी लोगों के सकारात्मक सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने किसानों से हर हाल में शांति बनाए रखने एवं भ्रामक प्रचार से बचने का अनुरोध किया। किसान प्रतिनिधियों से प्रशासन का सहयोग की अपील करते हुए एसपी अकरम ने कहा कि सभी किसान भाई विशेषकर नौजवान पीढ़ी भी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं आवेश में कोई ऐसी हरकत नहीं करें जो कानून के दायरे से बाहर हो। अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो सीधे तौर पर प्रशासन से अपनी बात रखें। उनकी हर जायज समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हाल में कुछ एक गांव में युवाओं द्वारा लॉकडाउन के नियमों को नहीं मानने की बात सामने आई है, जो गलत है और ऐसा करने से युवा अपने साथ-साथ अपने परिवार की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके भविष्य में घातक परिणाम हो सकते हैं। इसलिए उन्हें ऐसी हरकतों से बचना चाहिए। इस पर किसान प्रतिनिधियों ने भविष्य में ऐसा नहीं होने देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह लॉकडाउन नियमों का पूर्ण पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने गांव में चल रहे अवैध शराब के खुर्दों एवं ट्यूबवेलों पर बार-बार बिजली आपूर्ति के कटों के प्रति नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया। एसएसपी ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों का हर समस्या के समाधान में प्रशासन को बराबर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति बारे निगम के अधिकारियों से बात करने और किसानों कि इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, किसान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश खरल, दलबीर सिंह, पिरथी सिंह, बलवीर सिंह, चांद बहादुर, बलराज सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
अधिकारियों ने की हिसार में आईजी कार्यालय के घेराव में नहीं जाने की अपील, किसानों ने कहा जाएंगे
इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि हिसार में आईजी कार्यालय पर होने वाले घेराव में नहीं जाने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई। इस पर किसानों ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर के संगठन का आह्वान है और वे जरूर इसमें जाएंगे। हालांकि किसानों ने आश्वासन दिया कि बद्दोवाल टोल पर पहले भी कानून व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी नहीं हुई और आगे भी नहीं होगी।