फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meerut accused arrested in illegal arms supply case

Jind News: अवैध हथियार सप्लाई मामले में मेरठ का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut accused arrested in illegal arms supply case
जींद। सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई के मामले में बहरमपुर खास, मेरठ निवासी विनोद को गिरफ्तार किया है। राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा को पहले ही पकड़ा जा चुका है। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से दो बंदूक, सात पिस्तौल और 400 कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन

सदर प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पिछले दिनों राजपुरा भैण निवासी तेजबीर और अरुण ने एक बैंक गार्ड से डोगा बंदूक और पिस्तौल छीनी थी। इसके बाद सीआईए स्टाफ ने मिर्चपुर रोड पर तेजबीर के खेत में दबिश दी। पुलिस ने वहीं से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के दौरान हथियार सप्लाई में मेरठ के विनोद का नाम सामने आया। पुलिस ने अब आरोपी विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed