फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meenu and Naveen won the 100 meter race.

Jind News: 100 मीटर दौड़ में मीनू और नवीन ने मारी बाजी

Fri, 13 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Meenu and Naveen won the 100 meter race.
12जेएनडी24: लंबी कूद में कूदते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को वर्ष 2026 की पहली यूटीडी एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

बीपीएड की मीनू और एमपीएड के संजय एथलीट बनकर उभरे। 100 मीटर महिला दौड़ में मीनू प्रथम, रीनू द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। 200 मीटर में भी मीनू ने स्वर्ण जीता जबकि पूजा दूसरे और रीनू तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नवीन ने पहला, संजय ने दूसरा और अंकित ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 200 मीटर दौड़ में संजय ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी गति का लोहा मनवाया जबकि नवीन दूसरे और धीरज तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष वर्ग में विश्वजीत और महिला वर्ग में पूजा अव्वल रहीं। 1500 मीटर की लंबी दौड़ में योग विज्ञान विभाग का दबदबा रहा जहां सोनू ने प्रथम, विश्वजीत ने द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉट पुट में राघव दहिया ने स्वर्ण, सरवन ने रजत और अंकित ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद में महिला वर्ग की विजेता पूजा और पुरुष वर्ग के विजेता संजय रहे। महिला अध्यापक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मैनेजमेंट विभाग की रेनू ने प्रथम, कंप्यूटर साइंस की अनु ने द्वितीय और नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. जसबीर सिंह, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. अतुल सहारण, प्रो. कुलदीप नारा, डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. नरेश देशवाल सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहां खिलाड़ियों ने भविष्य में और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।

12जेएनडी24: लंबी कूद में कूदते हुए खिलाड़ी। स्रोत विवि

12जेएनडी24: लंबी कूद में कूदते हुए खिलाड़ी। स्रोत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed