फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meena has been teaching yoga for free for 30 years

Jind News: 30 साल से मीना करवा रही हैं निशुल्क योग

Sat, 21 Jun 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meena has been teaching yoga for free for 30 years
21जेएनडी03: योग दिवस पर हिंदू कॉलेज के स्टॉफ को योग करवाते हुए मीना बंसल। स्वयं
जींद। मीना बंसल शहर के लोगों के लिए एक योग चिकित्सक के रूप में काम कर रही हैं, साथ ही पिछले 30 साल से शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन योग शिविर लगाती हैं। इन्होंने अब तक कई हजारों लोगों को बीमारियों से झुटकारा दिलाया है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी मीना बंसल को लगभग 35 वर्ष पहले डिस्क में समस्या हुई थी। उस दौरान वह असम में रहती थी तो वहां पर चिकित्सकों ने ऑप्रेशन व अन्य उपचार करने से मना कर दिया और एक योग चिकित्सक के पास भेजा, जहां पर उन्होंने कई महीने योग किया। इससे उनकी डिस्क की समस्या पूरी तरह से ठीक हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने योग शिविर में लगभग हर तरह की बीमारियों को ठीक करना सीखा। इसके बाद उन्होंने योग को जीवन में अपनाया और कई तरह की बीमारियों से पीड़ित लोगों को योग करवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 30 साल से शहर में खुद योग ट्रेनर की भूमिका निभाकर लोगों को योग करवा रही है। इससे उनके पास आने वाली प्रत्येक व्यक्ति के घुटने के दर्द, डिस्क समस्या, रीड की हड्डी का दर्द, सर्वाइकल, गैस बनना, सीने का दर्द समेत अन्य जोड़ों के दर्द की बीमारियों से निजात मिली।

उन्होंने खुद तो योग को जीवन में अपनाया ही है, दूसरों को भी रोगों से बचाने के लिए योग करने के लिए प्रेरित कर रही है। हिंदू कॉलेज में प्रतिदिन सुबह एक से दो घंटे तक योग करवाती है। साथ ही प्रत्येक योग से ठीक होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed