{"_id":"69307bf64935b42d3b0afa93","slug":"medical-waste-has-not-been-collected-for-six-months-increasing-the-risk-of-infection-jind-news-c-199-1-sroh1009-144886-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छह महीने से मेडिकल वेस्ट नहीं उठ रहा, बढ़ा संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छह महीने से मेडिकल वेस्ट नहीं उठ रहा, बढ़ा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
03जेएनडी45: नागरिक अस्पताल के शवगृह के पास कचरे के लगे ढेर। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। नागरिक अस्पताल में पिछले छह महीनों से मेडिकल वेस्ट नहीं उठाए जाने से लोग परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से नगर परिषद नरवाना को कई बार पत्र लिखकर कूड़ा उठाने की मांग की गई लेकिन परिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी मात्रा में कचरा इकट्ठा हो रहा है। दुर्गंध के साथ-साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। मरीजों, तीमारदारों और ओपीडी से निकलने वाला सामान्य कचरा हर दिन भारी मात्रा में जमा हो जाता है। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत करवाया गया लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें जमा कचरे में आग लगानी पड़ती है ताकि कुछ जगह बन सके और परिसर पूरी तरह कूड़े के ढेर में न बदल जाए। हालांकि कचरे में आग लगाना स्वयं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं मरीजों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करता है।
विज्ञापन
अस्पताल सफाई कर्मचारियों का कहना है कि कई-कई दिन तक कूड़ा पड़ा रहने से पूरे परिसर में असहनीय दुर्गंध फैल जाती है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो संक्रमण फैलने के मामले बढ़ सकते हैं जो मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बनेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने नगर परिषद से मांग की है कि जनरल वेस्ट उठाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
वर्जन
नागरिक अस्पताल से कचरा क्यों नहीं उठाया जा रहा है इसको लेकर सेनेटरी इंस्पेक्टर से तुरंत बात की जाएगी। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर गंदगी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द से जल्द कचरा उठवा दिया जाएगा।
-रवींद्र कोहाड़, ईओ नगर परिषद नरवाना।