फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Measures to protect against cybercrimes and online fraud were explained.

Jind News: साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए

Wed, 30 Sep 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Measures to protect against cybercrimes and online fraud were explained.
29जेएनडी03: सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत कॉलेज में जागरूकता ​शिविर में मौजूद छात्राएं व वक्ता। - फोटो : सांकेतिक
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प मिशन के तहत यूथ रेड क्रॉस और लीगल लिटरेसी सेल की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कक्ष संख्या आठ में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जीआईईटी से अल्पना ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में बताते हुए कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी भी कई तरह के ऑनलाइन अपराधों से बचा सकती है। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग और संदिग्ध लिंक के जरिये होने वाली ठगी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए।
विज्ञापन

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड बनाने, डिजिटल गोपनीयता बनाए रखने तथा सोशल मीडिया खातों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के बारे में भी समझाया गया। उन्होंने अनजान लोगों से प्राप्त लिंक, संदेश और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed