फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Maya cheated by showing the dream of Lakshmi

Jind News: लक्ष्मी का सपना दिखाकर ठगी माया

Fri, 10 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maya cheated by showing the dream of Lakshmi
09जेएनडी13-अशरफगढ़ गांव में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करते युवक-युवती। संवाद
जींद। अशरफगढ़ गांव में लाडो लक्ष्मी योजना का खाता खुलवाने के नाम पर महिलाओं से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव में एक युवक और युवीत ने कई महिलाओं से खाता खोलने की एवज में 200-200 रुपये लिए। जैसे ही लोगों को इस बात की भनक लगी दोनों मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

अशरफगढ़ गांव में बुधवार रात मुनादी करवाई गई थी कि वीरवार को चौपाल में लाडो लक्ष्मी योजना के खाते खुलवाए जाएंगे। वीरवार सुबह एक युवक और युवती चौपाल में पहुंचे। उन्होंने खुद को डाकखाने का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

थोड़ी देर में चौपाल में महिलाओं की भीड़ जुट गई। इसके बाद युवक-युवती ने खाते खोलने और योजना के आवेदन लेने शुरू कर दिए। जब उन्होंने महिलाओं से 200-200 रुपये मांगे तो पता चला कि लाडो लक्ष्मी नहीं, सुकन्या योजना के आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगाें ने हंगामा शुरू कर दिया। पोल खुलने लगी तो दोनों मौके से खिसक गए। लोगों ने बताया दोनों के पास लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लोगों की सूची भी थी। वह मोबइल नंबर पर कॉल कर आवेदन के लिए बुला रहे थे।
क्या बोलीं महिलाएं-

-मेरे पति की मौत हो चुकी है और पांच बेटियां हैं। मैं तो लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन करने आई थी लेकिन मेरा आवेदन नहीं हो पाया।
-आशा
............
-लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा था। मैं तो आवेदन करवाने आई थी लेकिन पता चला कि यहां तो कोई और ही योजना के आवेदन करवाए जा रहे थे।
-उर्मिला
...........

वर्जन-
-लाडो लक्ष्मी योजना हमारे विभाग की नहीं है। डाक विभाग की सुकन्या योजना जरूर है लेकिन विभाग की तरफ से किसी को गांव में खाते खोलने के लिए नहीं भेजा गया था। जो लोग आवेदन करने आए थे पता नहीं वह विभाग से थे या नहीं। इसकी जांच करवाई जाएगी।
-नरेश कुमार, पोस्टमास्टर, डाकखाना जींद
.............
लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन की जान लें प्रक्रिया
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने की कहीं भी जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपने एंड्रायड मोबाइल फोन में लाडो लक्ष्मी योजना एप को डाउनलोड करें। उसके बाद अपना रिहायशी प्रमाण पत्र अपलोड करें। फिर परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड अपलोड करें। इसके बाद महिला के माता-पिता के आधार कार्ड अपलोड करने होंगे। फिर ऑनलाइन फोटो अपलोड किया जाएगा। इसके लिए परिवार पहचान पत्र में 1.40 लाख से कम होनी चाहिए।

09जेएनडी13-अशरफगढ़ गांव में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करते युवक-युवती। संवाद

09जेएनडी13-अशरफगढ़ गांव में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करते युवक-युवती। संवाद

09जेएनडी13-अशरफगढ़ गांव में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करते युवक-युवती। संवाद

09जेएनडी13-अशरफगढ़ गांव में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करते युवक-युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed