Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   May the festival of Diwali bring happiness and prosperity to every home and courtyard: DC

हर घर-आंगन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए दीपावली का पर्व : डीसी

Sat, 07 Nov 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
May the festival of Diwali bring happiness and prosperity to every home and courtyard: DC
जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने दीपावली के पावन पर्व पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह त्योहार हर घर-आंगन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। दीपावली सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। डीसी ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश और बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का भी संदेश देती है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि त्योहार की खुशियां जरूरतमंद और वंचित परिवारों के साथ भी साझा करें, ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति खुशियों से वंचित न रहे। सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed