{"_id":"67c2064ea1db81fa7903e464","slug":"max-planck-team-won-first-place-in-science-quiz-jind-news-c-199-1-jnd1002-130746-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइंस क्विज में मैक्स प्लांक टीम ने प्रथम स्थान किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइंस क्विज में मैक्स प्लांक टीम ने प्रथम स्थान किया हासिल
Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी07-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते वि
जींद। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य नरेंद्र खटकड़ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मॉडल बनाओ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 127 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बीआरसी डॉक्टर राजपाल देशवाल और जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर लोहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच संचालन सविता लाठर ने किया। विद्यार्थियों ने ऑटोमेटिक वॉटर डिस्पेंसर, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण से बचाव, संतुलित आहार, सोलर सिस्टम, प्रकाश अपवर्तन, हृदय व गुर्दा संरचना आदि विषयों के वर्किंग मॉडल बनाए। स्वाति, मुनमुन, सोनिया सांगवान और नीरू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। साइंस क्विज में मैक्स प्लांक टीम ने प्रथम, अल्बर्ट आइंस्टीन टीम ने द्वितीय व सीवी रमन टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस मॉडल में प्रथम स्थान आठवीं कक्षा के जतिन और दिवांशु ने वाटर डिस्पेंसर में प्राप्त किया। छठी कक्षा के जतिन और हेमंत ने सूक्ष्मदर्शी के मॉडल में द्वितीय स्थान ग्रहण किया। तृतीय स्थान मनन और हर्ष ने सोलर सिस्टम का मॉडल बनाकर जीता। साइंस पोस्ट में आठवीं का मयंक प्रथम, सातवीं का आर्यन द्वितीय स्थान पर रहा। साइंस मॉडल में बेस्ट एक्सप्लेनर का पुरस्कार आठवीं की नीतू ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।