फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Masked youth riding a bike snatched cash worth Rs 52 thousand from a woman

Jind News: बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने महिला से 52 हजार रुपये की नकदी छीनी

Thu, 09 May 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Masked youth riding a bike snatched cash worth Rs 52 thousand from a woman
नरवाना। नरवाना बैंक में बेटी के साथ किश्त जमा करने जा रही महिला से बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने 52 हजार की नकदी समेत थैला छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दबलैन गांव निवासी रामरति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ नरवाना बैंक में किस्त जमा करने जा रही थी। उसके पास यह राशि बेची गई भैंस की आई थी। जिसको वह थैले में डालकर अपनी बेटी के साथ जा रही थी। थैले में कुल 52 हजार रुपये की राशि थी। जब वह बालाजी अस्पताल के पास पहुंची तो पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने झपट्टा मार कर उसका थैला छीन लिया और एसडी स्कूल की तरफ फरार हो गए। रामरति तथा उसकी बेटी ने शोर भी मचाया। लोगों ने बाइक सवार युवकों का पीछा भी किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना नरवाना पुलिस ने रामरति की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed