{"_id":"66104144e847d9f2e3069698","slug":"masked-youth-opened-fire-on-contract-salesman-jind-news-c-199-1-sroh1006-115325-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ठेके के सेल्समैन पर नकाबपोश युवकों ने किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ठेके के सेल्समैन पर नकाबपोश युवकों ने किया फायर
Fri, 05 Apr 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
जींद। सफीदों हलका के गांव मालसरी खेड़ा स्थित शराब ठेके के सेल्समैन पर वीरवार रात को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग क दी। इससे सेल्समैन बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जिला करनाल के गांव सालवन निवासी सरोत्तम ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मालसरी खेड़ा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। वीरवार रात में वह ठेके का दरवाजा बंद करते नकदी एकत्रित कर रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक आए। पीछे बैठे युवक के हाथ में पिस्तौल थी। फिर एक युवक ने आवाज देकर कहा कि नाइट कैश पर्चा बना दिया। इतना सुनते ही वह ठेके के अंदर रखे कूलर के पीछे छिप गया। फिर युवक ने उसकी तरफ फायर कर दिया, मगर वह बच गया। इसके बाद दोनों युवक भंभेवा की तरफ भाग गए। उसने इस घटना की सूचना ठेकेदार को दी। कुछ देर बाद ठेकेदार तथा पुलिस मौके पर पहुंची।
दो अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -राजबीर सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा