{"_id":"69289869cf70e5c5b0085521","slug":"martyrdom-centenary-celebration-at-dhamtan-sahib-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-144540-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धमतान साहिब में शहीदी शताब्दी समागम आज, पंडाल सजकर तैयार, लंगर में होंगे तरह-तरह के पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धमतान साहिब में शहीदी शताब्दी समागम आज, पंडाल सजकर तैयार, लंगर में होंगे तरह-तरह के पकवान
विज्ञापन
27जेएनडी32: 350वीं शहीदी शताब्दी समागम का पांडाल सजाकर की तैयारी। स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। धमतान साहिब में गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी समागम के लिए पंडाल सजकर तैयार हैं। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन 28, 29 और 30 नवंबर तक चलेगा।
वीरवार को आयोजकों ने 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में मानव शृंखला बनाई। समागम की पूर्व संध्या पर जगदीश सिंह झींडा, मैंबर बलविंदर सिंह खालसा, जसविंदर सिंह दीनपुर, पीए सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह शेरगढ़, फलाईंग विभाग प्रभारी जज सिंह, गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक रूपिंदर सिंह ने समागम स्थल का निरीक्षण किया।
गुरुद्वारा साहिब के साथ लगती भूमि पर हरियाणा कमेटी ने टैंट सिटी स्थापित की है। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब के महाराज के पवित्र स्वरूप का प्रकाश होगा। सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कविशरी जत्थे गुरबाणी कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन
टैंट सिटी में ही मेन पंडाल से थोड़ी ही दूरी पर पकौड़ा टैंट लगाए गए हैं। जहां पर तरह-तरह के पकवान लंगर रूप में वितरित किए जाएंगें। इसके साथ ही महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग गठडी घर व रिहायश के लिए टैंट स्थापित कर दिए गए हैं।