फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   marry in the temple Forced to prostitution

मंदिर में शादी कर वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर

Tue, 02 Sep 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 02 Sep 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन

जींद की एक लड़की से उसके प्रेमी द्वारा मंदिर में शादी कर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


युवती ने चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती फिलहाल गर्भवती है और भिवानी में अपने एक रिश्तेदार के पास रह रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में जींद वासी युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। युवक के भाई को इसका पता लगा तो दोनों की इसी वर्ष 20 फरवरी को शिव मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन


 शादी के बाद कोर्ट में सुरक्षा की एप्लीकेशन लगाकर उन्हें प्रोटेक्शन होम जींद भेज दिया। एक महीने बाद शादी कराने वाला युवक उसे व उसके पति को कुरुक्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में ले गया। जहां उक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे अपनी बुआ के घर ले आए। यहां उसकी बुआ के लड़के ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बारे में पति व बुआ को बताया तो उल्टा उसे ही धमकाया गया। इसके बाद उसे कैथल ले गए।

वहां भी आरोपी के एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कहा कि शादी के लिए तो उन्हें उनकी जाति में बहुत सी लड़कियां मिल जाएंगी। हमें तो तुझसे वेश्यावृत्ति करानी है।


वह वहां से किसी तरह बचकर भिवानी में अपने रिश्तेदार के पास पहुंची। अब वह ना तो इस हालत में वापस घर जा सकती है और ना ही कोई और ठिकाना है। युवती ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed