{"_id":"662426ede38ed90a380b2646","slug":"markets-will-remain-closed-today-due-to-being-filled-with-wheat-jind-news-c-199-1-jnd1001-115972-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गेहूं से मंडियां अटी होने से आज रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गेहूं से मंडियां अटी होने से आज रहेंगी बंद
Sun, 21 Apr 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी03: मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की वीसी में भाग लेते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि इस बार हरियाणा में गेहूं की बंपर पैदावार हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक साथ अधिक मात्रा में गेहूं आने से खरीद और उठान को लेकर अव्यवस्था बन सकती है। गेहूं खरीद की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगले 24 घंटे के लिए सभी अनाज मंडियों को बंद रखा जाए। मुख्य सचिव ने यह निर्देश शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दी।
कॉन्फ्रेंसिंग में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि जिला में अब तक 83 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इनमें से 24 प्रतिशत का उठान किया जा चुका है। लगभग 50 प्रतिशत उठान का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीसी ने जिले के खरीद एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों व गेहूं उठान कार्य में लगे ठेकेदारों से कहा कि सभी अनाज मंडी, खरीद केंद्रों में जो गेहूं पहले खरीदा गया है, उसका उठान करें। इसके बाद ही नए सिरे से गेहूं को खरीदा जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम व खरीद एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं के उठान कार्य को देखें और इस कार्य में और तेजी लाएं। डीसी ने खरीद एजेंसियों व ठेकेदारों से कहा कि लिफ्टिंग के लिए अधिक से अधिक श्रमिक व ट्रांसपोर्ट का प्रबंध करें। हो सके तो रात के समय भी लिफ्टिंग का काम करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बेमौसम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। गेहूं खरीद व उठान के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी, हैफेड से पुनीत पंघाल, हरियाणा वेयर हाउस से डीएम रोहताश दहिया, एफसीआई से राजीव चौधरी मौजूद रहे।