फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   marketed 7 named by kidnapping liquuor contractor

शराब ठेकेदार का अपहरण करके मारपीट, सात नामजद

Sat, 17 Aug 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
marketed 7 named by kidnapping liquuor contractor
गढ़ी पुलिस ने एक शराब ठेकेदार की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण करके मारपीट करने के आरोप का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंजाब के गुलाड़ी गांव के बिंद्र उर्फ बौना ने गढ़ी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार सुबह वह कार में सवार होकर हरिपुरा से अपने गांव गुलाड़ी जा रहा था। दातासिंहवाला गांव के पास दो गाड़ियों में सवार लोगों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एक गाड़ी से नूरसिंह सिरटा व सिंगवाल निवासी मिढ़ा और दूसरी गाड़ी से गुहणा निवासी संदीप, सिंगवाल गांव निवासी विनोद व राधे सिंगवाल नीचे उतरे। उसकी गाड़ी छीनकर उसे अपनी गाड़ी में डालकर नरवाना के बस स्टैंड से आगे एक दफ्तर ले गए। आरोप है कि यहां पर उसे जान से मारने की धमकी दी। गढ़ी पुलिस ने नूरसिंह सिरटा, मिढ़ा, संदीप, विनोद व राधे तथा धर्मेंद्र कोहडा व शमशेर गुलाड़ी के खिलाफ मारपीट करने और अपहरण करने के आरोप का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप ने कहा कि पुलिस ने शराब ठेकेदार बिंद्र उर्फ बौना के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने और अपहरण के आरोप का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed