फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manju Dhigana will get first Sushma Swaraj Award of Haryana

उपलब्धि: मंजू ढिगाना को मिलेगा हरियाणा का पहला सुषमा स्वराज पुरस्कार, 400 से अधिक महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

Tue, 07 Mar 2023 08:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह सतीश जागलान, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
सतीश जागलान, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 08:31 AM IST
सार

मंजू राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से हो सम्मानित चुकी हैं। उन्होंने 18 बार रक्तदान भी किया है और 60 से अधिक रक्तदान शिविर लगवा चुकी हैं। वह 400 से अधिक महिलाओं को स्वावलंबी बना चुकी हैं। 

विज्ञापन
Manju Dhigana will get first Sushma Swaraj Award of Haryana
मंजू ढिगाना को मिठाई खिलाते उनके पति सुभाष ढिगाना। मंजू ढिगाना का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार की ओर से महिला दिवस के मौके पर पहली बार पूरे हरियाणा से किसी एक महिला को सुषमा स्वराज पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पहली बार ही जींद की मंजू ढिगाना को यह सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री 10 मार्च को करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मंजू ढिगाना को सम्मानित करेंगे। अमर उजाला ने 3 मार्च के अंक में मंजू ढिगाना को इस पुरस्कार के लिए प्रमुख दावेदार जताया था। अब प्रदेश सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


मंजू ढिगाना राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। वह स्वयं 18 बार रक्तदान कर चुकी हैं और 60 से अधिक रक्तदान शिविर लगवा चुकी हैं। मंजू ढिगाना को आठ बार जिला प्रशासन 26 जनवरी व 15 अगस्त पर सम्मानित कर चुका है।
विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए एक-दो दिन में नामों का एलान हो जाएगा और आठ मार्च को महिला दिवस पर महिलाओं को सुषमा स्वराज के अलावा अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। मंजू ढिगाना की 2004 में गांव ढिगाना निवासी सुभाष ढिगाना के साथ शादी हुई थी। शादी से पहले सुभाष ढिगाना खुद भी समाजसेवा में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू ढिगाना ने भी अपने पति की राह पर चलते हुए समाजसेवा शुरू कर दी। सुभाष ढिगाना राष्ट्रीय युवा अवार्डी हैं तो पत्नी को कैसे पीछे रहने देते। 2014 में मंजू को भी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिल गया। मंजू ढिगाना खुद सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटीपार्लर का ज्ञान रखती हैं। उन्होंने अपने घर पर युवतियों व महिलाओं को यह प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया।

आज 400 युवतियां और महिलाओं को मंजू ढिगाना स्वावलंबी बना चुकी हैं। इसके अलावा वह युवती विकास मंडल गांव ढिगाना की प्रधान हैं। 2012 में उन्हें राज्य युवा पुरस्कार मिला था और 2014 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार। पिछले वर्ष आठ मार्च को महिला दिवस पर राज्य सरकार ने उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। कोरोना काल में उन्होंने चार हजार मास्क अपने हाथ से बनाकर लोगों में बांटे थे। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन की तरफ से उनको रोल मॉडल नियुक्त किया गया था।


पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा
इस पुरस्कार में मंजू ढिगाना को पांच लाख रुपये का चेक और उनकी समाजसेवा को देखते हुए प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मंजू ढिगाना ने बताया कि सोमवार को ही उन्हें सम्मान मिलने का पत्र मिला है। 10 मार्च को मुख्यमंत्री करनाल में उनको यह पुरस्कार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed