फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manav Seva Society to organize a medical camp.

Jind News: मानव सेवा सोसाइटी लगाएगी चिकित्सा शिविर

Sat, 22 Aug 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Manav Seva Society to organize a medical camp.
नरवाना। मानव सेवा सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को प्रधान कैलाश सिंगला के निवास स्थान पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी छह सितंबर को बड़े चिकित्सा शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया। शिविर श्री जयराम अस्पताल, नरवाना में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच के साथ ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देगी। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधान कैलाश सिंगला ने नरवाना हलके के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाकर उचित उपचार कराया जा सकता है। बैठक में डॉ. वीरेंद्र चोपड़ा, मनफूल कुंडू, देवा सिंह, कृष्ण कुमार टिंकू, विनोद, अमित और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed