फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man Murdered with a Brick in Dispute Over Dumping Construction Material in Front of House

Jind News: मकान के आगे निर्माण सामग्री डालने के विवाद में ईंट मारकर व्यक्ति की हत्या

Sun, 31 May 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Man Murdered with a Brick in Dispute Over Dumping Construction Material in Front of House
31जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में पहुंचे रामनिवास के परिजन। संवाद
जींद। अलेवा खंड के गांव थुआ में रविवार को मकान के सामने निर्माण सामग्री डालने को लेकर हुए विवाद में ईंट मारकर 55 वर्षीय रामनिवास की हत्या कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
गांव निवासी रामनिवास और उनके पड़ोसी साधुराम के परिवार के बीच निर्माण सामग्री डालने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान साधुराम पक्ष के लोगों ने ईंटों और डंडों से रामनिवास पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

जब उनकी पत्नी कविता, बेटा आशू, ताऊ का बेटा बलजीत बीच बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। चोट लगने से रामनिवास बेसुध हो गए। परिजनों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास के भाई बलजीत ने बताया कि आरोपी साधुराम अपने मकान पर निर्माण कर रहा है। इसकी सामग्री उसने रामिनवास के मकान के सामने डाल दी। इस कारण रास्ता बाधित हो गया और उठने वाली धूल रामनिवास के घर में जाने लगी।
इसका भाई रामनिवास ने विरोध किया तो आरोपी भाई से उलझ गए और मारपीट करने लगे। विवाद में संवेदनशील अंग पर चोट लगने के कारण उनके भाई की मौत हो गई। जबकि उनके समेत परिवार के तीन सदस्यों को हल्की चोटें आईं।

वर्जन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -आत्मा राम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article