{"_id":"6877a173a47deffef40b48be","slug":"man-murder-in-jind-haryana-crime-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: व्यक्ति की हत्या कर मंदिर के पीछे फेंका शव, परिजनों को सुबह मिली खून से लथपथ डेड बॉडी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: व्यक्ति की हत्या कर मंदिर के पीछे फेंका शव, परिजनों को सुबह मिली खून से लथपथ डेड बॉडी, केस दर्ज
Wed, 16 Jul 2025 06:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:26 PM IST
सार
43 वर्षीय जितेंद्र उर्फ बल्लू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मंगलवार शाम से व्यक्ति घर से लापता था जिसका शव बुधवार सुबह मंदिर के पीछे पड़ा मिला।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जींद के सफीदों क्षेत्र में बागडू खुर्द गांव के शिव मंदिर के पीछे 43 वर्षीय जितेंद्र उर्फ बल्लू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसमें सिर और चेहरे पर ईंटों के निशान हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बागडू खुर्द निवासी जतिन ने बताया कि उनके पिता जितेंद्र पिछले दो साल से गांव के शिव मंदिर के पीछे तालाब किनारे एक एकड़ जमीन पर खेती करते थे। वहां उन्होंने पशु घर बनाया था। मंगलवार देर शाम जितेंद्र घर से निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। जतिन ने फोन पर उनसे बात की, तो उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही। कुछ देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटे, तो दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। परिजन उन्हें ढूंढते हुए मंदिर के पास पहुंचे, जहां जितेंद्र का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
सफीदों थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावरों ने ईंटों से जितेंद्र पर हमला किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।