{"_id":"67c608c6783b04a85904922d","slug":"man-missing-under-suspicious-circumstances-jind-news-c-199-1-sroh1006-130899-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता
Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
जींद। सफीदों के गांव धर्मगढ़ (बोहली) से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धर्मगढ़ (बोहली) गांव निवासी महिला सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी रात को उसका परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। अगले दिन उठे तो उसका 50 वर्षीय पति पिरथी बिस्तर पर नहीं था। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई मुनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।