फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man injured in fight dies in Jind, argument in family over some issue

Jind: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, परिवार में किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी

Thu, 02 Nov 2023 04:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

नरवाना के पंजाबी चौक निवासी प्रदीप ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय संदीप की 31 अक्टूबर की रात को रामदिया परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसमें रामदिया परिवार के लोगों ने उसके भाई संदीप के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Man injured in fight dies in Jind, argument in family over some issue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरवाना में पंजाबी चौक पर मारपीट से घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई रोहतक ले जाते समय बुधवार रात को रास्ते में मौत हो गई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


नरवाना के पंजाबी चौक निवासी प्रदीप ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय संदीप की 31 अक्टूबर की रात को रामदिया परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसमें रामदिया परिवार के लोगों ने उसके भाई संदीप के साथ मारपीट की। संदीप को काफी चोटें आई थी, जिसे नरवाना सिविल अस्पताल में उपचार लेने के लिए दाखिल करवाया। वहां से दवाई आदि लेने के बाद उसका भाई संदीप घर लौट आया।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद उसके भाई की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। हालत गंभीर देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के भाई प्रदीप की शिकायत पर रामदिया, उसकी पत्नी सुमन तथा बेटे साहिल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed